फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो पक्षों में पथराव, 10 लोग जख्मी

Mon, 20 Mar 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर डंडे और पत्थर चल गए। दोनों पक्षों के 10 लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के चार लोगों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पांच लोग किच्छा सीएचसी में भर्ती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे दो पक्ष हाथो में लाठी डंडे सहित ईंटों से एक दूसरे पर हमला कर रहे है।
विज्ञापन

शांतिपुरी गेट के पास नाले किनारे रहने वाले अजय से खुरपिया निवासी शंभू, जोगेंद्र, विक्की का पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम दोनों पक्ष शांतिपुरी गेट में समझौते के लिए पहुंचे थे। यहां फिर से विवाद हो गया और पत्थर चल गए। शांतिपुर गेट निवासी टिंकू माली, शांति देवी, स्वाला, शोभा, अजय और खुरपिया फार्म निवासी शंभू, जय देव, हिमाचल व दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें