कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। चार लोगों ने फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर आठ एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली। कमिश्नर के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आईटीआई थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुमन कुमार पुत्र स्व. सुरेंद्र सरवडी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके ताऊ तरसेम लाल पुत्र रामशरण निवासी लाडो वाली रोड जालंधर पंजाब की आठ एकड़ भूमि पैगा गांव में है। उनके ताऊ की 30 नवंबर 2012 को मृत्यु हो गई। ताऊ तरसेम लाल की मृत्यु के बाद भूमि को सुदर्शन कुमार, सरजीत कुमार, सुखदेव कुमार व सतेंद्र कुमार ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फर्जी वसीयत के आधार पर धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया।
सुमन ने घटना की शिकायत प्रशासन की। जांच के बाद कमिश्नर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आईटीआई थाना पुलिस को निर्देश दिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।