फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता : आर्य

Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
यश्‍ापाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। रुद्रपुर में तराई विकास संघ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा। 
विज्ञापन


आर्य रविवार को तराई विकास संघ परिसर में उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम, उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड काशीपुर, ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक प्रधान कार्यालय एवं शॉपिंग कांपलेक्स, तराई विकास सहकारी संघ कार्यालय परिसर के भवनों के शिलान्यास के मौके पर संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सहकारिता मजबूत होगी तो निश्चित रूप से इससे जुड़े सभी लोगों को फायदा होगा। सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार से हुए समझौते में राज्य की कई परिसंपत्तियों का निस्तारण किया गया है। कई संपत्तियों का करोड़ों का शुल्क जो पूर्व में उत्तर प्रदेश के खाते में जाता था अब वह राज्य को मिल सकेगा। इस धनराशि का उपयोग प्रदेश के विकास कार्यों में होगा। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि सरकार ने तराई विकास संघ को यहां नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई है, लिहाजा यहां किराये में राहत दी जानी चाहिए। बेहड़ ने कहा कि आज बैंक को शासन से करीब 28 करोड़ रुपए लेना है। तराई विकास संघ अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि इससे पूर्व टीवीएस की भूमि को विकसित करने के लिए कोई सुध नहीं ली गई थी अब काबीना मंत्री आर्य के प्रयास से यह भूमि सहकारिता में स्थानांतरित हो सकी।

वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, उपेंद्र चौधरी, जाहिद रजा रिजवी, हरीश बावरा अजय कुमार सिंह, मीना शर्मा, प्रेमलता सिंह, विकास तनेजा, योगेश चौहान, मदन लाल खन्ना, सोनू अनेजा, राकेश वर्मा, तजेंद्र सिंह सुधांशु गाबा, टीकम खेड़ा, विरमा कोली, केवल बत्रा आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें