फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से 147 लोगों के नाम काटे

Sun, 25 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में शरारती तत्वों से निपटने के लिए दोनों प्रदेशों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक करके सूचनाएं साझा कीं। दोनों प्रदेशों की अधिकारियों के मुताबिक जनपद बरेली एवं ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में 147 लोग ऐसे चिन्हित किए, जिनके दोनों प्रदेशों की मतदाता सूची में नाम थे। ऐसे नामों को काट दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को बरेली रोड पर पुलभट्टा के समीप स्थित क्राउन पैलेस में एसडीएम किच्छा नरेश चंद दुर्गापाल, सीओ हरीश मेहरा और एसडीएम बहेड़ी कुंवर पंकज, एएसपी डा. सतीश कुमार की अगुवाई में जनपद ऊधमसिंह नगर और जनपद बरेली के कोतवाली बहेड़ी व थाना शीशगढ़ के अधिकारियों की बैठक में दोनों प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। 

बताया कि उत्तर प्रदेश के अंदर चुनाव के दिन जनपद ऊधमसिंह नगर की पुलिस सीमा पर पूरी चौकसी रखकर सीमाएं सील करेगी। उधर, उत्तराखंड के चुनाव के दिन उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों की पुलिस सीमा पर चौकसी रखकर सीमाएं सील करेगी। एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि सीमा पर प्रशासन की कड़ी नजर के चलते 147 लोग ऐसे पाए गए, जिनके दोनों प्रदेशों की मतदाता सूची में नाम पाए गए। बताया कि अब यह नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 250 लोग अब और भी संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं जिनके नाम दोनों प्रदेशों में हो सकते हैं उनकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


एएसपी बहेड़ी डा. सतीश कुमार ने बताया कि हमने जनपद ऊधमसिंह नगर की पुलिस से सीमावर्ती अपराधियों की सूची मय फोटो हासिल करके उन्हें बरेली जिले के अपराधियों की फोटो मय अन्य सूचनाओं के दी है इस प्रक्रिया से दोनों ओर अपराध करने वाले अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी। बैठक में कोतवाल किच्छा प्रमोद शाह, कोतवाल बहेड़ी ब्रजराज सिंह, शीशगढ़ दलवीर सिंह, सितारगंज कोतवाल बीएस भाकुनी, एसआई पंकज जोशी, तहसीलदार एसएस ग्वाल, अशोक कुमार, भुवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें