काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में चार नालों पर बनाए गए एसटीपी प्लांट ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसटीपी प्लांट से नाले के गंदे पानी को ट्रीटमेंट करके साफ पानी को आगे निकासी की जा रही है।
नगर निगम क्षेत्र में अल्ली खां में 10 एमएलडी, कविनगर में 18 एमएलडी, हेमपुर इस्माइल में 2 एमएलडी और देवलोक कॉलोनी जसपुर खुर्द में 2 एमएलडी के प्लांट ने अपना काम शुरू कर दिया है।
नगर निगम के सफाई निरीक्षण मनोज बिष्ट ने बताया कि आरके इंजीनियर्स संस्था सभी एमएलडी प्लांट की देखरेख व संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि फीकल स्लज (सीवर-गाड़ी) सितंबर में 26, अक्तूबर में 6, नवंबर में 27 और दिसंबर में नौ वाहन सीवर गाड़ी लाकर ट्रीटमेंट करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 650 मीट्रिक-क्यूविक पानी का ट्रीटमेंट हो रहा है।