फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के स्टोन क्रशरों पर छापेमारी

Fri, 06 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम, उपनिदेशक (खनन कुमाऊं) ने टीम के साथ क्षेत्र के 22 स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की और स्टाक की पैमाइश कर जांच पड़ताल की। अधिकांश स्टोन क्रशरों पर भारी अनियमितताएं मिली हैं। इस दौरान अधिकारियों और क्रशर कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। खनन उपनिदेशक के अनुसार करीब पांच करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया और उपनिदेशक खनन कुमाऊं राजपाल लेखा ने राजस्व, खनन की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र के लालकुआं, हिमालयन, अमृत, राजलक्ष्मी, साह बापू, बाबा श्याम, बाबा जोरावर, बाबा नंद सिंह सहित करीब 22 स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। इस दौरान स्टाक में गड़बड़ी सहित विभिन्न अनियमितताएं मिलीं हैं। उपनिदेशक खनन लेखा ने बताया कि अधिकांश स्टोन क्रशरों पर अनियमितताएं मिली हैं।

प्रारंभिक जांच में करीब पांच करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला जाएगा। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। टीम में राजस्व निरीक्षक कुवंर सिंह, पटवारी नरेंद्र कुमार, खनन विभाग से विनोद पांडे, महेंद्र, प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें