फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की चांदी... मालिक को लगाया चूना, प्रतिष्ठित जेजे ज्वैलर्स में चोरी

Tue, 24 Feb 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में विश्वासघात का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के प्रतिष्ठित शोरूम जेजे ज्वैलर्स में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने ही मालिक को चूना लगाकर करीब 200 ग्राम चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मेटल डिटेक्टर से बचने के लिए आभूषणों को बेल्ट के अंदर छिपाकर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेजे ज्वैलर्स के मालिक हरदीप भल्ला ने बताया कि सितारगंज में रहने वाला संजय नाम का युवक काम करता है। 14 फरवरी को दोपहर 1:40 से 1:55 बजे के बीच वह दुकान से 200 ग्राम चांदी की एक ब्रेसलेट और चेन चोरी कर ली। इसके बाद घर में भाभी को मेडिसिटी में एडमिट होने का बहाना बनाकर चला गया। जब उन्हें शक हुआ तो चांदी के फ्लोर पर जाकर चेकिंग की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


.............

मोबाइल मंत्रा में चोरी करने वालों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

मोबाइल मंत्रा में चोरी करने वालों को नहीं पकड़ सकी पुलिस मुख्य बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। चार फरवरी की रात मोबाइल मंत्रा की दुकान में हुई चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। चोरों ने दुकान से 12 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिए थे। पूरी रात दुकान को खंगाला गया। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस हवा में तीर चला रही है। इसी दुकान में एक साल पहले भी जब चोरी हुई तो पुलिस तमाशबीन बनी रही। तब भी चोर पकड़ने नहीं गए।
विज्ञापन


अपने ही कर्मचारी कर रहे हैं चोरी

कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी ही मालिक को दगा दे रहे हैं। जेजे ज्वैलर्स में हुई दुकान इसका उदाहरण है। इससे पहले सिडकुल में स्थित कंपनी का कर्मचारी को मुंह में चांदी छिपाकर फैक्ट्री से बाहर ले जाने की कोशिश करते पकड़ा गया। इस मामले में एक मेटल प्लांट में सिक्योरिटी हेड के पद पर तैनात रजनीश पाल ने पंतनगर थाने में 30 जनवरी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप था कि 29 जनवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मुख्य गेट पर सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान ड्यूटी खत्म कर कंपनी से लौट रहे कर्मियों की जांच करने पर यूपी के शाहजहांपुर निवासी अरविंद कुमार पर शक हुआ। इस पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण से उसकी जांच की गई। जांच में अरविंद द्वारा अपने मुंह में करीब 170 ग्राम चांदी का टुकड़ा छिपाकर ले जाने की बात सामने आई। बरामद चांदी के टुकड़े की कीमत करीब 70,000 रुपये बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें