फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवर जोड़ता रहा हाथ, दरिंदे लूटते रहे भाभी की अस्मत

Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरस मेले से लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता के देवर ने पूरी घटना की पुष्टि करते हुए अपनी बेबसी और दरिंदों की क्रूरता का दर्दनाक ब्योरा दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन



महिला के देवर ने बताया कि उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि दोस्त दुश्मन बन जाएंगे। तमंचा और चाकू लिए राजा व करन ने बारी-बारी से भाभी के साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी गई। हाथ जोड़कर वह भाभी को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। मगर दरिंदे उसके सामने अस्मत लूटते रहे।



एक घंटे तक अटकी रहीं देवर-भाभी की सांसें







वारदात के दौरान एक घंटे तक देवर-भाभी की सांसें अटकी रहीं। आरोपी गोली मारने की धमकी दे रहे थे। दोनों को इस बात का डर था कि वारदात के बाद अभियुक्त उन्हें गोली न मार दें।
विज्ञापन








पति ने मेले में जाने से किया था मना



इधर, महिला का कहना है कि वह कई दिन से सरस मेले में आना चाहती थी लेकिन पति हर बार मना कर देते थे। रविवार को जब वह घर से आई तो पति नाराज हो गए और मेले में नहीं जाने को कहा। जिद करके वह अपने देवर के साथ आ गई। देवर के दोस्त मेले में मिले। जहां सभी साथ में घूमे और फास्ट फूड खाया। घर आने के लिए जैसे ही दोनों बाइक पर सवार होकर इंदिरा चौक की ओर मुड़े तो देवर के दोस्तों ने कहा कि शॉर्ट रास्ते (किच्छा बाइपास) से चलते हैं। रास्ते में सुनसान जगह पर दोनों की नियत बिगड़ गई। तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवकों ने चाकू भी दिखाया। वहीं पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करा दिया है।



रंपुरा चौकी इंचार्ज ने दी दबिश



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। रंपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने देर शाम तक अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि अभियुक्त पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से भाग गए। मुखबिर को एक्टिव कर पुलिस संभावित जगह पर तलाश कर रही है।



पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले



घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला व उसके देवर के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें