फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो घायल

Tue, 19 May 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए जिसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का बाजपुर के उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के वार्ड चार में एक स्थान पर खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष की मुस्कान और मोबीन घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें