बाजपुर। गांव बरहैनी मेन रोड पर दो पक्षों इतने उग्र हो गए कि पुलिस की मौजूदगी में पथराव और फायरिंग करते रहे। हालांकि पुलिस लगातार पथराव और फायरिंग करने वालों को कड़ी हिदायत देती रही, लेकिन करीब 20 मिनट तक पुलिस फोर्स इधर-उधर मोर्चा लेकर लोगों को खदेड़ते रही, लेकिन दोनों पक्ष सुनने को तैयार नही थे।
एक बार तो स्थिति बेकाबू सी हो गई थी। जब एसएसआई कमलेश भट्ट घायल हो गए। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। घायल अवस्था में भी एसएसआई मौके पर मुस्तैद रहकर मोर्चा संभाले रहे। मौके पर पहुंचेे एसडीएम पीएस राणा ने एसएसआई भट्ट को सीएचसी भेजा। भारी पुलिस फोर्स आने पर लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ दिया गया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव बरहैनी के दोनों मोहल्लों में पीएसी और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कांबिंग की गई। तक जाकर मामला शांत हुआ। भारी फोर्स और पीएसी कंपनी आने पर देखकर लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर विवाद होना भी बताया है। बताते हैं कि भगदड़ में कुछ बच्चे भी चोटिल हो गए। इससे पहले भी गांव बरहैनी में मारपीट को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। देर रात भाजपा नेता खीम सिंह दानू, प्रधान नरेंद्र शर्मा सहित कई समाजसेवियों ने मामले को शांत कराने में जुटे रहे।
बाजपुर। मंगलवार को देर शाम बरहैनी प्रकरण को लेकर विहिप जिलामंत्री भगवत सिंह मियांन, विहिप नेता यशपाल राजहंस ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाल बीडी उनियाल से मिले। उन्होंने कहा कि सरेआम पुलिस की मौजूदगी में पथराव और फायरिंग हो रही है। दो दिन के भीतर निष्पक्ष रूप से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई विहिप बरहैनी पुलिस चौकी पर धरना, प्रदर्शन करेगा।
बाजपुर। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि बरहैनी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी मारपीट का मामला है। फायरिंग की पुष्टि करते हुए उन्होंने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है। घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बाजपुर। बरहैनी प्रकरण को लेकर एएसपी देवेंद्र पिंचा, एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र, खटीमा सीओ राजेश कुमार, सीओ सितारगंज हरीश मेहरा, सीओ काशीपुर राजीव मोहन, जिले के पांच थाना प्रभारी, एक कंपनी पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अफसर घटना पर पूरी नजर रखे हैं।
बाजपुर। ग्रामीणों ने बताया कि गांव बरहैनी में सरेआम दो पक्षों के बीच पथराव और करीब 20-25 राउंड गोली चली। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत बनी है। घटना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव भी व्याप्त है। हालांकि पीएसी और पुलिस बल तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार बरहैनी प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी दो लोगों के गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।