फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में लगे पूर्व सीएम तिवारी की प्रतिमा, 70 फीसदी स्थानीय को मिले रोजगार

विज्ञापन
रुद्रपुर के सिडकुल कार्यालय के बाहर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सिडकुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने, उद्योगों में प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिडकुल कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर तीन सूत्री मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु अगुवाई में कार्यकर्ता सिडकुल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूर्व सीएम तिवारी की फोटो के साथ धरना दिया।
उन्होंने कहा कि पंतनगर, सितारगंज, काशीपुर, सेलाकुईं, बहादराबाद में सिडकुल पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी की देन है। तिवारी ने विकासपरक सोच के चलते प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना कराई थी। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला।
उत्तराखंड का सबसे ज्यादा विकास और संवारने का श्रेय भी तिवारी को जाता है। उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर हर राजनेता का सम्मान किया था। लेकिन आज राजनेताओं को उनको याद करने का समय नहीं है। कहा कि सिडकुल पंतनगर में पंडित तिवारी की विशाल प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने एसडीएम प्रत्यूष सिंह और आरएम सिडकुल कमल किशोर कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा। वहां पर असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, मोहन चंद्र तिवारी, रामकिशोर यादव, राजकुमार, रामलाल, अनिरुद्ध तिवारी, सीताराम, जोगेंद्र सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें