फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राज्य आंदोलनकारियों ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी परिषद की बैठक आयोजित की गई। संगठन ने भाजपा और कांग्रेस की सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों और उत्तराखण्ड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता बहादुर सिंह भंडारी ने कहा कि गठन के 26 साल पूरे होने के बावजूद राज्य की मूल अवधारणा अधूरी है। प्रदेश का मूल निवासी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है लेकिन दोनों सरकारें इसे पूर्ण राजधानी का स्वरूप देने में विफल रही हैं। प्रदेश मंत्री हरीश भट्ट ने कहा कि राज्य गठन के दो दशक बाद भी आन्दोलनकारियों का चिह्नीकरण पूरा नहीं हो पाया है। वहां अधिवक्ता रमेशनाथ, जगदीश कान्त श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, लाल सिंह शाह, तनवीर खां, योगेशचंद भटनागर, विकास गुप्ता, बबलू राम सागर, पूरन सिंह मलवाल, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इनसेट......
राज्य आंदोलनकारी पासी को किया सम्मानित
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को तहसीलदार पीएस चौहान ने राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सांसद बलराज पासी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। राज्य आंदोलनकारी डाॅ. नरेंद्र खत्री बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, महिपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें