फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमाह 18 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देगी राज्य सरकार

Tue, 13 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उच्च शिक्षा हासिल करने का ख्वाब देख रहे अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के तहत एमफिल, पीएचडी करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देगी। इस लिहाज से अल्पसंख्यक छात्रों का शिक्षण संस्थानों में प्रवक्ता और प्रोफेसर बन कर पढ़ाने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक वर्ग के कई छात्र कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि पीएचडी के दौरान शोध करने में आने वाला खर्चा छात्रों के परिवार वाले वहन नहीं कर पाते। इस कारण होनहार छात्र भी शोधकर्ता नहीं बन पाते।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से अल्पसंख्यक छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। मास्टर डिग्री पाने के बाद संबंधित क्षेत्र में पीएचडी और एमफिल करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र शोध पूरा करने के बाद प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं देते दिखेंगे।
विज्ञापन


वहीं कई प्राइवेट विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने वाले छात्रों को भी इस योजना से बहुत राहत मिलेगी क्योंकि सरकारी विवि के मुकाबले प्राइवेट विवि की पीएचडी फीस बहुुत अधिक होती है। इस कारण भी कई शोधकर्ता अपना शोध बेहतर ढंग से पूरा नहीं कर पाते। इस योजना से अल्पसंख्यक छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें