सितारगंज। पहाड़ी इलाकों में बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर है। बृहस्पतिवार को यूपी बॉर्डर के पास बिज्टी-मझोला मार्ग का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
इस कारण सितारगंज-पीलीभीत मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ज्यादा पानी आने से कैलाश नदी का रुख बदला और पानी खेतों से स्टेट हाईवे जा पहुंचा। तेज बहाव में बिज्टी-मझोला मार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा पानी के साथ बह गया।
जेई सत्यपाल सिंह ने बताया कि नदी के बहाव का रुख बदलने से ये स्थिति बनी है। बताया कि विभाग इस पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इससे भविष्य में बरसात के दौरान भी आसानी से आवागमन हो सकेगा।