फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पर बने गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा

Fri, 15 Aug 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर की कृष्णा कॉलोनी का खड़ंजा भी बहा, वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

काशीपुर। भारी बारिश से सड़कों पर पर पानी भर गया। इससे कई मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्टेशन रोड पर एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में पलट गया। वहीं, कृष्णा कॉलोनी का खड़ंजा भी बह गया।
विज्ञापन

काशीपुर में बुधवार की रात से हो रही बारिश बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। एमपी चौक से स्टेशन रोड की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर एक गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई। आसपास के लोगों की मदद से रिक्शे को सीधा करवाया गया। हालांकि हल्की बारिश के कारण कॉलोनियों में जलभराव की समस्या नहीं हुई। पानी नालियों से निकलता रहा, जिससे लोगों को राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें