फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर और साज के संगम में डूबेगी सुरीली शाम

Fri, 05 Oct 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो        रुद्रपुर।
विज्ञापन
लोगो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर की एक शाम श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगी। बॉलीवुड गायक आलमगीर खान, टी-सीरिज प्लेबैक सिंगर मनोज वर्मा और शिवांगी शर्मा जब अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो लेक पैराडाइज की शाम और दिलकश हो जाएगी। इसके लिए बस एक दिन का इंतजार और कीजिये। छह अक्टूबर की शाम को अमर उजाला और सूरजमल लक्ष्मीदेवी स्वरथिया एजुकेशन ट्रस्ट, किच्छा आपके लिए यादगार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट 2018 का आयोजन रुद्रपुर किच्छा बाइपास स्थित लेक पैराडाइज में शनिवार शाम सात बजे शुरू होगा। बॉलीवुड गायक आलमगीर, मनोज वर्मा और शिवांगी शर्मा की जुगलबंदी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी। आलमगीर यहां के आलम में जहां पंजाबियत घोलेंगे, वहीं मनोज वर्मा अपनी मदहोश कर वाली आवाज से किशोर कुमार की यादें ताजा कर देंगे। गायिका शिवांगी शर्मा भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली की मशहूर एंकर मोनि एकता करेंगी। इन कार्यक्रमों के बीच-बीच में दर्शकों के लिए कत्थक नृत्य और तनौरा डांस भी होगा।

यह हैं हमारे सहयोगी प्रतिष्ठान
हिंदवेयर, अनहद डिवाइन होम्स, अलष्का रेजीडेंसी, लालपुर पब्लिक स्कूल, देशबंधु इंटरमीडिएट कॉलेज, ओकीनावा स्कूटर्स, टी-शियर, शोपर स्ट्रीट, हरक्यूलीन, डीपीएस रुद्रपुर, आउटडोर पार्टनर सिप्पी पब्लिसिटी, फुट पार्टनर ऑलिव ग्रीन्स, फोटोग्राफर पार्टनर जगदीश कलर लैब, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर आर्क होटल, इवेंट पार्टनर यश इवेंट ग्रुप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें