फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विवि में लेखा संवर्ग का स्थापन अनुभाग दो विभागों में बंटा

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में लेखा संवर्ग के कर्मियों और अधिकारियों का इस्टैब्लिशमेंट (स्थापन) और सीआर लिखने का दायित्व संस्थापनाधिकारी (ईओ) कार्यालय और मुख्य कार्मिक (सीपीओ) कार्यालय में बांटा गया है। पहले इस संवर्ग के स्थापन का कार्य नियंत्रक कार्यालय से संपादित होता था।
विज्ञापन

अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डाॅ. एमएस नेगी ने 14 फरवरी को संपन्न विवि की 245वीं प्रबंध परिषद की बैठक का हवाला देकर आदेश जारी किया है। नए संशोधन के अनुसार विवि के सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्मिकों/अधिकारियों (विवि फार्म के अधिकारियों और लेखा संवर्ग के लेखाधिकारी व उच्च अधिकारी सहित) की वैयक्तिक पत्रावलियां, चरित्र प्रविष्टि पत्रावलियों को सीपीओ में अनुरक्षित किया जाएगा।
सभी गैर शैक्षणिक कार्मिकों/अधिकारियों (लेखा संवर्ग के अधिकारियों सहित) की चरित्र प्रविष्टि, संबंधित अधिष्ठाता, निदेशकं, विभागाध्यक्ष, इकाई प्रभारी, जिनके अधीन कर्मचारी/अधिकारी कार्यरत हैं, करेंगे।
विज्ञापन

विवि के सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्मिकों (विवि फार्म कर्मचारियों और लेखा संवर्ग के लेखाधिकारी से न्यून कर्मियों) के सभी संस्थापना कार्य, वैयक्तिक पत्रावलियों और चरित्र प्रविष्टि पत्रावलियों को संस्थापना कार्यालय में अनुरक्षित किया जाएगा। शासन स्तर से नियुक्त कर्मियों को छोड़कर सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मियों का स्थानांतरण कुलपति के स्तर से ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें