फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएम ने की धान खरीद की समीक्षा बैठक

Thu, 28 Sep 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम उदयराज सिंह। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के लिए विभागीय अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के साथ धान खरीद की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने आरएफसी से कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर समय से बारदाना उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा की एक अधिकारी को जिले में नामित करें। एडीएम/धान क्रय नोडल प्रभारी को भी निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक क्रय केंद्र लालपुर किच्छा में खोला जाए।

सभी मंडी समिति सचिवों से कहा कि क्रय केंद्रों पर समय से कांटा, नमी मापक यंत्र, पंखा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की व्यवस्था करें। धान क्रय एजेंसियों को अपने सुपरवाइजर के नाम, मोबाइल नंबर की सूची एडीएम को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। वहां एडीएम जयभारत सिंह, आरएफसी बीएल फिरमाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, सीएओ एके वर्मा, एसएमओ अतुल चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं के कार्य में देरी पर सीडीओ नाराज

रुद्रपुर। सीडीओ विशाल मिश्रा ने बुधवार को विकास भवन सभागार में पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों को तय समय और ठीक ढंग से न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी गुणवत्तायुक्त कार्य तय समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि शौचालयों का सत्यापन, मेरी माटी मेरा देश का क्रियान्वयन, डेंगू से बचाव, जेजेएम के कार्यों का सत्यापन पहले करें। कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा के अधिकार के तहत मिली शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करें। वहां एसडीएम/डीपीआरओ गौरव पांडेय, पीडी हिमांशु जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें