फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: स्टेडियम की टीम बनीं सेपक टाकरा सिटी लीग की चैंपियन, 100 से खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Wed, 02 Sep 2026 05:47 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बुधवार को चकरपुर स्टेडियम में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
स्टेडियम की टीम बनीं सेपक टाकरा सिटी लीग की चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बुधवार को चकरपुर स्टेडियम में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच नोजगे पब्लिक स्कूल और सरस्वती एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें नोजगे पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच एसके पब्लिक स्कूल और स्टेडियम की टीम के मध्य खेला गया। इसमें खटीमा स्टेडियम की टीम ने एसके पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नोजगे पब्लिक स्कूल और खटीमा स्टेडियम के बीच खेला गया।

विज्ञापन


स्टेडियम की टीम विजेता और नोजगे पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमेश सिंह चौहान, स्टेडियम प्रभारी गोविंद खाती, सावन मेहरोत्रा, पूरन बोरा, रमेश रौतेला, श्वेता, गौरव, योगेश पांडेय, तेजस्वी, शिवम, पवन बिष्ट, दीपक आदि थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें