फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: वाइल्ड लाइफ वार्डन ने जाना बाघ के हमले में घायल किशोर का हालचाल, वन विभाग ने दी 30 हजार की फौरी राहत

Wed, 02 Sep 2026 05:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड में बाघ के हमले में घायल हुए किशोर का हालचाल जानने के लिए वाइल्ड लाइफ वार्डन पहुंचे। वन विभाग ने घायल किशोर को फौरी राहत के तौर पर 30 हजार रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ वार्डन ने जाना बाघ के हमले में घायल किशोर का हालचाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन्य जीव के हमले में घायल किशोर का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात कर किशोर के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

बग्गा चौवन, खटीमाा निवासी 15 वर्षीय ईश्वर पर 28 अगस्त को बाघ ने हमला कर दिया था। उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश मंगला ने ईश्वर के पिता खुशाल सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि डीएफओ दीपक सिंह के निर्देश पर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 30,000 रुपये की आर्थिक राशि प्रदान कर दी गई है। शेष मुआवजा राशि भी जल्द जारी की जाएगी। दिनेश मंगला ने बताया कि हमला करने वाले वन्यजीव की सटीक पहचान के लिए क्षेत्र में जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए बग्गा 54 और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें