फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख: देर रात पुलिस अधिकारियों की बैठक, जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश

Fri, 27 Nov 2026 11:30 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात पुलिस लाइन में सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर पुलिसिंग की प्राथमिकताएं तय कीं और उन्हें जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की चुनौतियों के बीच एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात साढ़े 12 बजे पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली की प्राथमिकताएं तय कीं। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


एसएसपी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और उनकी 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस की भौतिक मौजूदगी बढ़ाने और नियमित पुलिस प्रेजेंस दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने और पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

महिला एवं बाल अपराधों के साथ गुमशुदगी और बरामदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में रहने और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत देते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें