रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी में पिता सुरेश कुमार के सब्बल से किए जानलेवा हमले में घायल बेटे अनिल कुमार की पांच दिन आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मौत हो गई, जबकि आरोपी पिता अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर शहर के इंदिरा कॉलोनी में पिता के सब्बल से किए गए जानलेवा हमले में घायल बेटे अनिल कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिन तक आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी पिता सुरेश कुमार अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 22 नवंबर की शाम उसका बड़ा भाई अनिल घर में सो रहा था। इसी दौरान पिता सुरेश कुमार ने लोहे की सब्बल से उसके सिर पर कई वार कर दिए थे। गंभीर हालत में अनिल को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चला गया था। विक्की ने आरोप लगाया था कि वारदात के बाद पिता 50 से 60 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे।