फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया

Fri, 06 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों के चलते जहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है वहीं शुक्रवार को एसएसपी ने भी अपनी टीम की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने तमाम खामियां और लापरवाही पाई। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन



सस्पेंड किए गए 12 पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक आन सिंह, हेड कांस्टेबल कौस्तुबानंद, माया दत्त भट्ट, महेश रौन्कली, प्रकाश खेतवाल, अशोक कुमार, बबलू जोशी, जानकी डोभाल, त्रिलोक सिंह, संदीप लाखवान, जितेंद्र कुमार और देवेंद्र बजेटा शामिल हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मी अपने-अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह पाए गए हैं। इस पर सस्पेंड की कार्रवाई की गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई। बता दें कि अपने चार माह के कार्यकाल में पुलिस कप्तान की ड्यूटी में लापरवाही की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें