। बारह दिन पहले लापता हुए समाचार पत्र वितरक जितेंद्र पाल की बरामदगी को लेकर परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने एसएसआई कमलेश भट्ट का घेराव किया। जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बता दें कि 28 अक्तूबर को गांव चकरपुर निवासी समाचार वितरक जितेंद्र पाल (19) पुत्र चिरंजीलाल अपनी माता और पिता को बाइक से लेकर अपने पैतृक यूपी के गांव रेहसेना कमैरी रामपुर गया था। माता पिता को छोड़ने के बाद उसके पास मोबाइल पर एक फोन आया और बाइक लेकर दस मिनट में आने की बात कहकर चला गया। लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने पर उसका कोई पता चल सका।
कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस की तरफ से खोजबीन नहीं की गई। बुधवार को हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष हेम कांडपाल की अगुवाई में मृतक के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर एसएसआई कमलेश भट्ट का घेराव किया। पुलिस ने खोजबीन करने का भरोसा दिया। मौके पर महासभा नगराध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, गौरव रामपाल, अरुण चौधरी, अतर सिंह, विजयपाल, मुनीशर, राजेेंद्र पाल, चिरंजी लाल, धनीदास, सतीश कुमार, रोहित आदि थे।