फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारत-नेपाल सीमा पर रहेगी एसएसबी की सख्त निगहबानी

Fri, 15 Aug 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 57वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट ने वाहिनी अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की महत्ता कई गुना बढ़ जाती है। इस समय देशविरोधी तत्व और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त गिरोहों के सक्रिय होने की आशंका रहती है।
उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सतर्कता बरतें। सीमा पर शांति, कानून-व्यवस्था व सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि चौकियों पर उपलब्ध आधुनिक तकनीकी उपकरणों जैसे निगरानी कैमरे, नाइट विज़न डिवाइस आदि का अधिकतम उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रतिक्रिया दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, असिस्टेंट कमांडेंट (संचार) अरविंद कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें