फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिलासपुर की धागा फैक्टरी में काम के दौरान युवक की मौत

Fri, 15 Aug 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। धागा फैक्टरी कैमरी बिलासपुर (यूपी) में कार्यरत दीपक (32) पुत्र नरेश कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। नरेंद्रनगर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी दीपक कैमरी बिलासपुर में धागा बनाने की फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम काम करने के दौरान छत से गिरने से उसे गंभीर चोटें लग गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद सहकर्मियों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें