कार ड्राइविंग प्रशिक्षण के समापन समारोह में मौजूद प्रतिभागी, प्रशिक्षक, एसएसबी के अधिकारी और
सितारगंज। 57वीं वाहिनी एसएसबी ने वाइब्रेंट गांव योजना के तहत देवीपुरा में 15 दिवसीय मोटर कार ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
समापन समारोह में कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रत्येक चालक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वह अपने दैनिक जीवन में सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें और दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। समारोह में प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों, अधिकारियों और कार्मिकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, निरीक्षक उछ्प सिंह, उपनिरीक्षक विकास कुमार, वार्ड सदस्य गीता, महिला जनजाति सेवा समिति की गंगा राणा, प्रशिक्षक सुरेश सिंह मौर्य, विवेक प्रताप सिंह, प्रीति राणा आदि मौजूद रहे। संवाद