फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में एसएसबी जवानों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 16 Nov 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नशामुक्त भारत अभियान के छह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को एसएसबी जवानों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडेंट जसबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित रैली में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यवाहक कमांडेंट जसबीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें