फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने ग्रामीणों को बांटे कृषि उपकरण एवं दवाईयां

विज्ञापन
खटीमा के मेलाघाट में ग्रामीणों को बांटे गए कृषि उपकरणों के साथ एसएसबी टीम। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम मेलाघाट में 57वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर में कृषि उपकरण एवं खेलकूद सामग्री वितरण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

राप्रावि परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक कमांडेंट बृजपाल नेगी द्वितीय कमान अधिकारी के संचालन में हुआ। शिविर में 50 किसानों को फावड़ा, दराती, खुरपी आदि कृषि यंत्र बांटे गए। इस दौरान तीन सोलर लाइट सिसैया, मेलाघाट एवं वन महोलिया में लगाई गई।
शिविर में उप कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल ने बताया कि सीमावर्ती ग्रामीणों की सुविधा के लिए एसएसबी समय-समय पर कैंप आयोजित किए जाते हैें। शिविर में सहायक कमांडेंट पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा फर्स्वाण, प्रभारी निरीक्षक मो. नाजिम आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें