गदरपुर। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में एसएस पब्लिक स्कूल, गदरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। नवनीत सिंह विधूड़ी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आरना खेड़ा ने 94.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अवनीत कौर ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन डीपी सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
इंसेट
रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में नवजीत कौर ने किया टॉप
गदरपुर। रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल गदरपुर का सीबीएसई का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
नवजीत कौर ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, अन्वेषा गगनेजा ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर पलकदीप कौर और अंशिका रावत संयुक्त रूप से रहे जिन्होंने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।