फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहाड़ी इलाकों से गांजा और हरियाणा से आते थे तमंचे

Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांजा और तमंचे के साथ पकड़े गए तस्कर बाजपुर शहर के आलापुर माइनर के पास मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे। तस्कर पहाड़ के इलाकों से गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर निवासी तस्कर मोहम्मद अबूजर और सेरान अंसारी ने बाजपुर शहर के आलापुर माइनर के पास घनी आबादी के बीच सप्ताहभर पहले किराये पर कमरा लिया था। उसी मकान में आरोपी निवास कर रहे थे। शहर के बीच में ही गांजा तस्करी का धंधा चल रहा था लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस प्रशासन अब मकान मालिक के बारे में खोजबीन कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि कोतवाली पुलिस भनक लगने पर तस्करों को पकड़ने में जुटी थी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। आपरेशन प्रहार के अंतर्गत तस्करों को दबोच लिया गया। सूत्र बताते हैं कि तस्कर पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा और हरियाणा से तमंचों को सस्ते दामों में खरीदकर यहां महंगे में बेचते थे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। इसके साथ जिन स्थानों से गांजा और तमंचे लाए जाते थे। इन बिंदुओं पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें