फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : लंबी कूद में भावना व नितिन अव्वल

Wed, 29 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में 60 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद में भावना व नितिन आर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 60 मीटर दौड़ में सलौनी व नितिन आर्या ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में आयुषी व मोहसिन, ऊंची कूद में स्नेहा व निखिल प्रथम रहे।
विज्ञापन


बुधवार को मनोज सरकार स्टेडियम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। पहले दिन बालक व बालिका प्रतिभागियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद ,ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500 रुपये, 300 रुपये व 200 रुपये नकद राशि व पदक देकर सम्मानित किया गया। संचालन हरीश दनाई, धीरज पांडे व विनय द्विवेदी ने किया। वहां बीडीओ असित आनंद, जिला खेल समन्वयक राजेंद्र भाकुनी, ब्लॉक खेल समन्वयक कैलाश वर्मा, कैलाश सक्सेना, कुसुम पाल, रश्मि शर्मा, सुमन दुम्का, अंगद राजपूत आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें