जसपुर में अंतिम संस्कार में मृतक को सलामी देते गारद।
- फोटो : KASHIPUR
ब्रेनजसपुर। एक एसपीओ की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। पुलिस ने सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
ग्राम राजपुर निवासी अंकित शर्मा (27) नादेही पुलिस चौकी पर एसपीओ के पद पर तैनात था। वह स्वस्थ था। शनिवार रात वह अपने कमरे में सोया था। सुबह वह मृत मिला और उसकी नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल नंदा बल्ला भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एसपीओ की मौत ब्रेन हेमरेज से होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी के निर्देश पर मृतक एसपीओ के परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई है।
एएसपी राजेश भट्ट ने पुलिस लाइन से सलामी गारद बुलवाकर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया। अंकित शर्मा अविवाहित था। उसके पिता सुभाष शर्मा नादेही चीनी मिल के पास चाय की दुकान चलाते हैं। वहां एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद लाहोरी, एसएसआई ललित जोशी, नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मित्तल आदि थे।