फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। दिनेशपुर अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बृजलाल को रौंद दिया और उन्हें करीब दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया। वह गत्ता फैक्टरी में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के खेड़ा रुद्रपुर निवासी बृजलाल (65) शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से रुद्रपुर से गदरपुर के लिए निकले थे। करीब सात बजे वह बाईपास मार्ग से दिनेशपुर अंडरपास पर सर्विस लेन पर पहुंचे। इसी दौरान दिनेशपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि वूद्ध बृजलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने तत्काल गदरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, संजय बोरा और मनोज पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक काफी तेज गति से जा रहा था। उनका कहना था कि दिनेशपुर अंडरपास पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी संकेतक या बोर्ड आदि नहीं है। अंडरपास के दोनों तरफ संकरी सर्विस लेन है जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी, डा. उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। दिनेशपुर अंडरपास पर संकेतक न होने की बात सामने आई है। इस बारे में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें