फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 17 से दो अक्तूबर तक विस क्षेत्रों में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

Wed, 10 Sep 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने जिला अस्पताल सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर और किच्छा में शिविर लगाए जाने हैं।
शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। आंख, दांत, त्वचा के साथ ही सभी तरह के मरीजों का इलाज होगा। लोगों के निशुल्क पर्चे कटेंगे। एक महीने की दवा दी जाएगी। बैठक में जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. आरके सिन्हा, एसीएमओ डाॅ. हरेंद्र मलिक, एसपी सिंह, नेत्र रोग विशषेज्ञ एसपी त्रिपाठी और अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन

यहां लगेंगे शिविर
17 सितंबर को जिला अस्पताल और सीएचसी नानकमत्ता में शिविर लगेगा। 18 को उप जिला अस्पताल (एसडीेएच) सितारगंज, 19 सितंबर को सीएचसी किच्छा, 20 सितंबर को एसडीएच बाजपुर, 22 सितंबर को एसडीएच खटीमा, 23 सितंबर को सीएचसी गदरपुर, 24 सितंबर को एसडीएच काशीपुर, 25 सितंबर को सीएचसी जसपुर, 26 सितंबर को एसडीएच सितारगंज, 27 सितंबर को सीएचसी गदरपुर, 29 सितंबर को एसडीएच काशीपुर और सीएचसी नानकमत्ता, 30 सितंबर को एसडीएच खटीमा, एक अक्तूबर को एसडीेएच बाजपुर और सीएचसी किच्छा, दो अक्तूबर को जिला अस्पताल और सीएचसी जसपुर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें