केलाखेड़ा। सप्ताहभर पहले साप्ताहिक हाट बाजार की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने पैमाइश की थी। इस दौरान विरोध होने पर टीम लौट गई थी। मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय से अतिक्रमण की जद में आ रहे उक्त भूमि पर 55 वर्षों से काबिज लोगों ने मालिकाना हक दिलाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी का भी मकान नहीं टूटेगा। वहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सफी, राजीव नेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, जितेंद्र चांनना, अजय कालरा, ज्ञानचंद गुप्ता आदि थे। संवाद