फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच और धोखे में फंस गए सिपाही

Tue, 07 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीमारी की आड़ में दिल्ली से फरार होकर मुंबई पहुंचे कैदी प्रकाश कांडपाल ने अपनी निगरानी में लगे सिपाहियों को पहले मौज मस्ती का लालच देकर अपने झांसे में लिया, फिर मरने की धमकी देकर कानूनी शिकंजे में फंसा दिया। आखिरकार दो महीने तक थ्री स्टार होटल का लुत्फ उठाने वाले सिपाहियों का सफर जेल की सलाखों के पीछे जाकर खत्म हुआ। सोमवार को दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


तीन महीने तक पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे विचाराधीन कैदी प्रकाश कांडपाल ने दिल्ली से मुंबई तक पहुंचने के लिए आरक्षी ललित और अशोक को लग्जरी लाइफ का सुख दिया और मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें धोखा देकर उनके लिए जेल का रास्ता खोल दिया। हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती होने के दौरान प्रकाश ने ललित और अशोक को मुंबई की अपनी लग्जरी लाइफ के बारे में बताया और जब दोनों सिपाही उसकी लग्जरी लाइफ की कहानी से प्रभावित हो गए तो उसने दोनों को भी लग्जरी लाइफ का सुख देने का लालच देकर अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद सिपाहियों के मनसूबे बदले और वह बिना अपने अधिकारियों को बताए प्रकाश को लेकर दिल्ली चले गए, दिल्ली एम्स में कुछ समय रुकनेे के बाद ललित दिल्ली में ही रुका और अशोक प्रकाश के साथ फ्लाइट में सवार होकर मुंबई चला गया।
विज्ञापन


प्रकाश अस्पताल में भर्ती हो गया और अशोक के रुकने की व्यवस्था प्रकाश की बार गर्ल दोस्त ने एक थ्री स्टार होटल में कर दी। कुछ दिन बाद ललित भी मुंबई चला गया और दोनों होटल में रहकर मुंबई की मौज लेने लगे। चार फरवरी को ललित हल्द्वानी टीपी नगर स्थित अपने घर के लिए और अशोक मेरठ में अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दोनों फोन से प्रकाश के संपर्क में रहे। उसके बाद जब रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें पेशी के लिए प्रकाश को भेजने की बात कही तो प्रकाश ने दोनों को धमकी दे डाली कि अगर उसे ले जाया गया तो वह मर जाएगा और दोनों सिपाहियों को जेल हो जाएगी, जिसके चलते दोनों सिपाही खुद का भेद खुलने की डर से शांत बैठ गए। इसी दौरान रुद्रपुर पुलिस को संदेह हुआ और जांच के बाद दोनों सिपाही कैदी संग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सोमवार को दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिका सोनी की अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बंदी प्रकाश कांडपाल को फरार करने में शामिल आरक्षी ललित और अशोक को सोमवार दोपहर सिडकुल चौकी पुलिस क्यूआरटी की सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में ले गई, दोनों सिपाहियों के भारी सुरक्षा के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचने पर वहां मौजूद लोग उन्हें कौतूहल से देखने लगे। यहां सीजेएम अंबिका सोनी की अदालत में दोनों को पेश किया गया।
विज्ञापन



बंदी प्रकाश कांडपाल को फरार करने के आरोप में गिरफ्तार हुए पुलिस लाइन के सिपाहियों के कोर्ट में पहुंचने के दौरान उनके परिजन भी उनसे मिलने नहीं पहुंचे, जबकि एक सिपाही के पिता रुद्रपुर पीएसी में स्टेनो के पद पर तैनात हैं और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं तो दूसरे सिपाही का परिवार मेरठ में रहता है लेकिन दोनों में से किसी के भी परिजन उनसे मिलने कोर्ट तक नहीं पहुंचे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें