फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा खटीमा ब्लॉक कार्यालय 

Fri, 10 Feb 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सोलर प्लांट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खटीमा प्रदेश का पहला ब्लॉक है जहां उरेडा द्वारा 10 केवीए का सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली पैदा की जा रही है। इस प्लांट के लगने से विकास खंड कार्यालय एवं इससे संबंधित आवासीय कॉलोनियों को उत्तरांचल पावर कारपोरेशन की बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


विकास खंड से संबंधित सभी कार्यालय और कॉलोनियां सौर ऊर्जा का उपयोग करेंगे। भारत सरकार की यह योजना बीएडीपी के लगभग 14 लाख के बजट से उरेडा द्वारा संचालित की जा रही है।

बीडीओ डीएन कांडपाल सहित प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव कुमार ने बताया कि सूरज की किरणों से मिलने वाली बिजली को स्टोर करने के लिए 10 केवीए की बैट्रियां लगाई हैं।
विज्ञापन


यह प्लांट लगभग एक सप्ताह तक धूप न मिलने पर भी लगातार आपूर्ति करेगा। प्लांट में गड़बड़ी आने पर संबंधित विभाग से संपर्क करने पर इस गड़बड़ी को दूर किया जा सकेगा।

सौर उर्जा का यह प्लांट पांच साल तक बिना किसी परेशानी के चलेगा। इस दौरान बैट्रियों का पानी ही बदलना पड़ेगा। यह प्लांट एसी, हीटर, के अलावा अन्य सभी उपकरणों का संचालन करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें