सितारगंज पाल कालेज में युवाओं को कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया एप की जानकारी देते प्रभारी अमन क?
- फोटो : SITARGANJ
कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये घर-घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामवार, ब्लॉकवार और जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर काम करने वाले युवाओं को टास्क पूरा करने पर प्वाइंट मिलेंगे। इससे पता चलेगा कि कितने साथी एप पर एक्टिव हैं।
मंगलवार को पाल कालेज में कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिये आमजन तक पार्टी का प्रचार प्रसार करेगी और लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
अमन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में पिछले दो महीने सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस अपनी रीति नीति बता रही है। कहा कि इस एप से फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटयूब व टयूटर आदि सोशल साइट जोड़ी गई हैं। वहां पूरन सिंह चौहान, राजा सिंह, करन, आदित्य सक्सेना, आमिर मलिक, अभिषेक सागर, प्रशांत, आकाश आदि थे।