फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सामाजिक मेलजोल से मजबूत होगा मानसिक स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में मानसिक रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई से अभी तक तक 1809 मानसिक रोग से पीड़ित लोगों ने इलाज करवाया है। वहीं एक जनवरी से 30 जून तक 1243 मरीज ही इलाज करवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिले में पिछले छह माह में 566 मानसिक रोगियों की बढ़ी संख्या मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 10 से 12 मरीज अवसाद (डिप्रेशन), एंग्जाइटी डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर जैसे गंभीर मानसिक रोगों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को आठ, शुक्रवार को 12 और बृहस्पतिवार 11 मानसिक रोगी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में इलाज कराने पहुंचे।
विशेषज्ञ कहते है कि मानसिक रोगों से बचने के लिए सबसे जरूरी है तनाव को नियंत्रित व सकारात्मक सोच को विकसित करना है। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और सामाजिक मेलजोल मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मोटापे को बढ़ाता है मानसिक तनाव
मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. ई के डल्ला ने बताया कि तनाव और चिंता न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं बल्कि शारीरिक बीमारियों को भी जन्म देते हैं। लंबे समय तक मानसिक तनाव रहने से सिरदर्द, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मोटापा और चिड़चिड़ापन जैसी बीमारियां उभरती हैं।


ऐसे पहचानें
डॉ. ई के डल्ला ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज से कटने लगे, बात करने से कतराए, अधिक गुस्सा करे तो यह संकेत हो सकता है कि उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें