फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन तस्करों ने किया वन कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
वनकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वन कर्मियों पर वन तस्करों ने धारदार हथियाराें से हमला कर दिया। तस्करों ने राइफल छीनकर एक वनकर्मी को बंधक बनाया। बाद में वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने वन कर्मी को मुक्त कराया। तस्कर राइफल छोड़ फरार हो गए। हमले में वनकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग दक्षिणी जौला साल रेंज में लकड़ी तस्करों द्वारा द्वारा हरे पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र मनरावल के आदेशानुसार बुधवार को फॉरेस्ट गार्ड देवी दत्त तिवारी, विशन राम, खड़क सिंह, दान सिंह खोलिया, वाचर रिशपाल सिंह, गजिन्दर आदि गश्त करने लगे। इस दौरान वन कर्मी तस्करों के पास पहुंच गए। 

उन्होंने देखा कि तस्कर किन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, ढब्बू सिंह, कुलवन्त सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता साल का हरा पेड़ काट कर उसके टुकडे़ बना रहे थे। वन कर्मियों को देख वन तस्करों ने हमला कर दिया। एक आरोपी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया बाकी फरार हो गए। 
विज्ञापन


लेकिन कुछ ही देर बाद जब वन तस्कर अपने साथियों के साथ दोबारा आ गए और वन कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वन कर्मी फॉरेस्ट गार्ड देवी दत्त की राइफल छीनकर धारदार हथियार से घायल कर दिया। तस्करों ने उसे अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। बुधवार रात करीब 11 बजे थाना पुलिस को सूचना दी गई। 

थाना पुलिस को सूचना देने के बाद रंसाली रेंज, बारा कोली रेंज, किलपुरा रेंजो सहित वायरलेस से अपने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सभी टीमों ने वन तस्करों के गांव गिधौर पहुंचकर घेराबंदी कर फॉरेस्ट गार्ड को मुक्त कराया। लेकिन आरोपी तस्कर गार्ड की राइफल छोड़कर फरार हो गए। वन कर्मियों ने एक तस्कर किन्दर सिंह को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र मनरावल ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें