फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक किलो 62 ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचा

Mon, 12 Jan 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श काॅलोनी पुलिस चौकी की टीम ने एक किलो 62 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बाइक से अफीम की परिवहन कर रहा था।
विज्ञापन

बीते शनिवार को आदर्श काॅलोनी पुलिस चौकी के एसआई जीवन सिंह टीम के साथ बारादरी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। एंटी टास्क फोर्स में तैनात हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय, कांस्टेबल विनोद खत्री भी पहुंचे। शाम करीब 5:49 बजे बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा। टीम ने पीछा कर विनीत आर्या (22) निवासी ग्राम अंजनी थाना सिरोली तहसील आंवला जिला बरेली को पकड़ा और उसके पास पन्नी में अफीम मिली। मौके की वीडियोग्राफी कराई गई। कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

स्मैक बेचने के आरोप में सास-बहू गिरफ्तार
- पुलिस ने 17.20 ग्राम स्मैक किया बरामद

नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में सास-बहू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 17.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार कल्याण पुर निवासी गुरमीत कौर उर्फ गीतों के पास से 10.12 ग्राम व किरन दीप कौर से 7.8 ग्राम स्मैक बरामद की। गुरमीत कौर ने बताया कि किरन दीप कौर उसकी बहू है। उसका भतीजा स्मैक खरीद कर लाया है, जिसकी पुड़िया बना कर वह और उसकी बहू नशा करने वाले नशेड़ियों को बेचते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें