फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 35 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। एएनटीएफ और सितारगंज पुलिस की टीम ने 35 लाख रुपये की हेरोइन की डिलीवरी देने आए तस्कर शादाब निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसआई जगदीश तिवारी ने बताया कि शनिवार रात को वह एसआई जगत सिंह शाही, कांस्टेबल भूपाल सिंह और एएनटीएफ टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान तिरंगा चौराहे से बिज्टी चौराहे की ओर एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक बाइक मोड़कर भागने लगा। इस प्रयास में वह सड़क से नीचे खंती में गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे हल्का बल प्रयोग कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 119 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
अभियुक्त ने बताया कि बहेड़ी निवासी नदीम नामक ने उसे हेरोइन दी थी जिसे सितारगंज में एक कार सवार खरीदारों तक पहुंचाने के बदले पांच हजार रुपये देने का लालच दिया था। उसने यह भी बताया कि वह खुद हेरोइन का नशा करता है और हेरोइन तस्करी के मामले में कोतवाली सितारगंज और पीलीभीत के थाना अमरिया में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें