फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दसवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 18 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को छात्र का शव घर की तीसरी मंजिल पर टिनशेड के पाइप से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कटोराताल नई बस्ती निवासी इमरान अली के बेटे मुरसलीन उर्फ अनस (17) को परिजनों ने रविवार सुबह लगभग छह बजे चुनरी के सहारे फंदे पर लटका देखा और उनमें चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और अनस के चाचा इरफान ने करीब 7:30 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस ने फांसी लगा ली है।
सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत और एसआई गणेश पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर फंदे का निशान मिला जबकि शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

देर रात मोबाइल पर बात करते देखा था लोगों ने
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अनस के चाचा इरफान ने बताया कि वह नई बस्ती स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। उन्होंने बताया कि दिनभर सब कुछ ठीक-ठाक था। रात करीब नौ बजे के बाद अनस घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने देर रात तक उसके मित्रों व आसपास लोगों से जानकारी जुटाई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि रात लगभग नौ बजे तक उन्होंने अनस को मोबाइल पर बात करते देखा था। उसके बाद पता नहीं। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रह रहा था।

कहीं प्रेम प्रसंग में तो मौत को गले नहीं लगाया
परिजनों के मुताबिक अनस कक्षा दसवीं का छात्र था लेकिन उसने इस वर्ष परीक्षा नहीं दी। बताया कि करीब ढाई साल से उसका क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि युवती के परिजन काफी समय पहले मोहल्ला छोड़ गए जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कहीं किशोरी से किसी अनबन के चलते तो मौत को गले लगा लिया।
कोट
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने किशोर का मोबाइल कब्जे में ले लिया है उसकी जांच की जा रही है कि घटना से पहले उसने किस-किस से बात की है। - प्रशांत कुमार, सीओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें