फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशे के पांच हजार इंजेक्शन और 326 अवैध सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नशे के पांच हजार इंजेक्शन और 326 बोतल अवैध सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना लाइसेंस व बिना बिल के स्कूटी से नशीले पदार्थों का अवैध परिवहन कर रहा था।
विज्ञापन

नशे के विरुद्ध अभियान के तहत काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती मंगलवार रात टांडा बाग वाली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान स्कूटी सवार दीपक ठाकुर निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (यूपी) को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखी पांच गत्ते की पेटियों में बिना लाइसेंस और बिना बिलों के भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और सिरप बरामद हुए।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। स्कूटी को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ माल बरामद
1. बाइनोर्फिन- ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन- 200 कार्टन (5000 इंजेक्शन)

2.कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडाइन एचसीएल सिरप– 326 बोतलें

3. एक सफेद स्कूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें