फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन तस्करी का कुख्यात गैंगस्टर धरा

Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गैंगस्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी में लिप्त कुख्यात गैंगस्टर को धर दबोचा। उसके पास से लकड़ी के छह लट्ठें बरामद किए है। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी। जबकि, एक तस्कर मौके से फरार हो गया। रेंजर ने बरामद लकड़ी की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के तीन बजे मुखबिर ने रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी को वन विभाग के कुख्यात गैंगस्टर के अपराधी की ओर से तस्करी की सूचना दी। इस पर रेंजर के निर्देश पर टीम ने उकरौली नदी के किनारे घेराबंदी की। यहां कुख्यात गैंगस्टर का आरोपी वेद प्रकाश उर्फ वेदू पुत्र स्वर्ण सिंह उर्फ फंटी निवासी जगतारपुर शक्तिफार्म पिकअप में लकड़ी लादकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। 

जिसे टीम ने धर दबोचा। जबकि, एक अन्य साथी पिकअप वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रेंजर ने बताया कि वेद प्रकाश बिना नंबर की बाइक से रात को तस्करी में लगा रहता है। वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली रेंज महेंद्र सिंह रेकुनी ने बताया कि डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते की सूचना के बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर के सहयोग से कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ वन अधिनियम की धारा-26 के तहत किशनपुर और रंसाली रेंज कार्यालयों में दर्ज करीब दस केसों को देख उसे पर गैंगस्टर लगाई गई थी। टीम में रेंजर महेंद्र सिंह रेकुनी, नवल कपिल, दीप मेहरा, हेमंत तिवारी, लाल सिंह, ललित मंदाल, जितंद्र बोरा समेत बाराकोली व रंसाली वन क्षेत्र की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें