फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी के कश के लिए लगाया जाम

Wed, 18 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर रोडवेज बस खड़ी कर बीड़ी का कश लेना ड्राइवर को महंगा पड़ गया। आरोप है कि इससे सड़क पर जाम लग गया। जबकि पुलिस कर्मियों ने उससे लाइसेंस और ड्यूटी बुक दिखाने को कहा तो वह भड़क गया। इस पर पुलिस ने बस सीज कर दी।
विज्ञापन

टीएसआई उमेश राम आर्या ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद डिपो की एक बस संख्या यूपी21एन 6521 हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी बीच बस के ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने रोडवेज स्टेशन के ठीक सामने शराब की दुकान के आगे सड़क पर खड़ी कर दी। इस दौरान बस में सवारियां चढ़ने और उतरने लगी। काफी देर तक भी उसने बस आगे नहीं बढ़ाई। इससे मौके पर जाम लग गया। इसका पता चलते ही जब पुलिस कर्मी बस ड्राइवर के पास पहुंचे तो वह आराम से बीड़ी का कश लगा रहा था, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उससे लाइसेंस और ड्यूटी बुक मांगी तो वह भड़क गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने सख्ती करते हुए बस को डीडी चौक पर ले गए। जहां पर बस में बैठे यात्रियों को नीचे उतारकर बस सीज कर दी। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें