फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 16 लाख रुपये की स्मैक पकड़ी

विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसटीएफ की टीम ने 160 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक खरीदकर बेचने लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को एसटीएफ की टीम ने सिडकुल पंतनगर स्थित इंपीरियल चौराहे पर बाइक सवार युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम रनवीर सिंह गंगवार निवासी ग्राम चकदहा धौरा टांडा थाना शाही (बरेली) बताया। बताया कि वह फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक ड्रग माफिया से स्मैक खरीदकर लाया था और उसे बेचने लाया था। वह एक साल में कई बार स्मैक लाकर ऊधमसिंह नगर में बेच चुका है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर वर्ष 2018 में बरेली के हाफिजगंज थाने से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उससे उत्तराखंड में स्मैक तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है। बताया कि बरेली के फतेहगंज पूर्वी, पश्चिमी और मीरगंज से स्मैक की खेप कैरियरों के माध्यम से उत्तराखंड भेजी जाती है। नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें। किसी लालच में आकर नशीले पदार्थों की तस्करी न करें। नशे से खुद और बच्चों को बचाएं। कहा कि नशे की तस्करी करने वालों को जानकारी दें ताकि ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें