फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1000 एकड़ में होगा स्मार्ट औद्योगिक शहर का विकास

Wed, 05 Nov 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि खुशहाली फार्म परियोजना के तहत 1000 एकड़ जमीन पर स्मार्ट औद्योगिक शहर का विकास होगा। प्रदेश में कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के साथ पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों का अवसर मिला। राज्य में सख्त भू-कानून लागू हुआ है। खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा लागू कर प्रोत्साहन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 के तहत 50 करोड़ से अधिक के निवेश पर 20 प्रतिशत कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी दी गई। सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए विशेष प्रोत्साहन दे रही है। वहां जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, अमित पांडेय, मुकेश पाल, संत कबीर मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें