फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन आयोजित

Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ई-सेल) ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के आंतरिक चरण का आयोजन किया। 26-27 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में विवि की 62 टीमों के कुल 372 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में छह विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एसके कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यक्रम में प्रतिभागी टीमों ने विभिन्न समस्या विवरणों पर कार्य करते हुए वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित किए। आंतरिक चरण में विद्यार्थियों को अपने नवाचार, तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता व टीमवर्क का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। टीमों ने निर्धारित समय में विकसित समाधान मूल्यांकन पैनल के समक्ष प्रस्तुत किए। हैकाथॉन ने विद्यार्थियों को उनके विचार व्यवहारिक तकनीकी समाधानों में परिवर्तित करने, टीम के रूप में कार्य करने व अपने नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम समन्वय में सह निदेशक सेवायोजना एवं परामर्श निदेशालय डाॅ. गीता पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें